बरेली, मार्च 31 -- फोटो अजय 303, आईडीए प्रीमियर लीग विजेता आरके सुपरकिंग्स के खिलाड़ी बरेली। आईडीए कैंट क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल में पुरुष वर्ग में आरके किंग्स बरेली रॉयल को हराकर चैंपियन बनीं। वहीं बच्चों के वर्ग में अयांश ब्लास्टर और महिला वर्ग में अल्फा एंजल्स की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग में खेले गए फाइनल मुकाबला में बरेली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरके सुपरकिंग्स ने 175 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, एसीएमओ डॉ. लईक अंसारी, डॉ. रवीश अग्रवाल, डॉ. रवि मेहरा, डॉ. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. अंशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.