शाहजहांपुर, जनवरी 14 -- जनपद में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हुए। इसमें डा. रजत अग्रवाल को अध्यक्ष, डा. अंकित अग्रवाल को सचिव और डा. हर्ष सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव के बाद डा. रजत अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन मरीजों के हित में पूरे साल नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाएगी और जरूरतमंदों को सस्ते दाम पर इलाज उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक हमेशा रोगी हित को सर्वोपरि रखते हैं और दवा व उपचार में रियायत भी दी जाती है। डा. अंकित ने बताया कि अब गंभीर से गंभीर दंत रोगों का इलाज जनपद में ही संभव हो गया है। अब मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। आपरेशन, फिक्स बत्तीसी और अन्य दंत उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हैं, जिससे समय और खर्च की बचत होती है। डा. हर्ष सिंह ने कहा कि जिले में 45 प्रमाणित दंत चिकित्सक रोगियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.