सिमडेगा, अप्रैल 17 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को आईडीए इम्पैक्ट सर्वे 2026 को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। सर्वे के माध्यम से क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों का आकलन किया जाएगा। जिससे भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। इस अभियान में बीपीएम, बीडीएम, एमटीएस, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की है। ताकि सर्वे कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 20 से चलेगा अभियान यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को ल...