सिमडेगा, अप्रैल 10 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को एमओवाईसी डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मौके पर आईडीए इम्पैक्ट सर्वे को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। मौके पर एमटीएस कुलदीप कुमार एवं पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि विक्की कुमार ने आईडीए इम्पैक्ट सर्वे की गाइडलाइन, सर्वे प्रक्रिया तथा इसके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की जांच एफटीएस किट के माध्यम से की जाएगी। जिससे फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की पहचान मात्र 10 मिनट के भीतर संभव हो सकेगी। इससे समय पर उपचार सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। मौके पर 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर भी विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। मौके पर एसटीएस बादल कुमार एवं एसट...