जौनपुर, मार्च 24 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय वैश्य चेतना महासभा की बैठक सोमवार को मोहल्ला गुरहाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गांधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष आशीष साहू, प्रदेश अध्यक्ष (शासकीय प्रकोष्ठ) अनिल कुमार साहू, प्रदेश महासचिव डॉ. नीरज और जिलाध्यक्ष पवन साहू की मौजूदगी में सर्वसम्मति से आलोक कुमार साहू को आईटी सेल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि अरविंद कुमार गांधी ने कहा कि संगठन को नई ऊर्जा और डिजिटल दिशा की जरूरत है और आलोक कुमार साहू इस दायित्व के लिए उपयुक्त हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...