लखनऊ, मार्च 9 -- एलडीए की आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग से जमीन देने वाले किसानों व अन्य लोगों को सोमवार को लॉटरी से प्लाट आवंटित किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम हॉल में हुयी लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही पर्चियां निकलवायी गयीं। एलडीए सुल्तानपुर रोड पर 3490 एकड़ क्षेत्रफल में आईटी सिटी योजना विकसित कर रहा है। इस योजना के लिए जिन किसानों एवं भू-स्वामियों ने अपनी भूमि का अनुबंध दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक प्राधिकरण के पक्ष में करा दिया था, उनको लैंड पूलिंग नीति के तहत सबसे पहले भूखण्ड आवंटित किये गये। लॉटरी ड्रॉ में एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, विशेष कार्याधिकारी रविनंदन सिंह, प्रभारी अर्जन (आईटी सिटी) विपिन कुमार शिवहरे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।-------------छह श्रेणी के भूखण्डों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.