लखनऊ, अप्रैल 29 -- आईटी सिटी में पीपीपी मॉडल पर बनेगा बिजनेस पार्क आवास विकास और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के बीच एमओयू साइन लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद अब अपनी वृंदावन योजना की आईटी सिटी में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर आधुनिक बिजनेस पार्क विकसित करेगा। बुधवार को हुई परिषद की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन के साथ औपचारिक एमओयू भी साइन किया गया।

पहला प्रोजेक्ट परियोजना के पहले चरण में सेक्टर-15 स्थित करीब 12 एकड़ भूमि पर बिजनेस पार्क विकसित किया जाएगा। इस भूखंड की अनुमानित कीमत 368 करोड़ रुपये तय की गई है। हालांकि, चयनित कंपनी को कुल कीमत का केवल 5 प्रतिशत ही देना होगा, जबकि शेष राशि रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल के आधार पर तय होगी।

आईटी कंपनियों क...