आईटी सिटी के झील, तालाब और जलाशय अधिग्रहण मुक्त होंगे
लखनऊ, मई 29 -- एलडीए की आईटी सिटी योजना में मौजूद झीलों, तालाबों और अन्य जलाशयों को अधिग्रहण से मुक्त रखा जाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ऐसे सभी जल निकायों को संरक्षित करने और उन्हें संवारे जाने की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। एलडीए की आईटी सिटी योजना क्षेत्र के छूटे हुए तालाब, नहर, नदी, झील और वाटर बॉडी के गाटों का दो दिन में विस्तृत संकलन कराने को कहा गया है। इसके पीछे उद्देश्य इन प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखते हुए उनके संरक्षण और सौंदर्यीकरण की योजना तैयार करना है। एलडीए के ओएसडी ने इस संबंध निर्देश जारी किया है。
पहले कोई झील न होने की दी गई थी रिपोर्ट आईटी सिटी योजना के प्रथम और द्वितीय चरण में तैनात राजस्व निरीक्षकों और अन्य अधिकारियों ने पहले यह प्रमाणित किया था कि कई क्षेत्रों में तालाब या अन्य जलाशय मौजूद नहीं हैं। लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.