आईटी मंत्रालय ने एआई सुरक्षित डेटा शेयरिंग पर हैंडबुक जारी की
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि उसने एआई ट्रेनिंग के लिए सुरक्षित तरीके से डेटा साझा करने को लेकर डेटा एम्पावरमेंट एंड प्रोटेक्शन आर्किटेक्चर (डीईपीए) पर एक हैंडबुक जारी की है। मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। आईटी सचिव एस. कृष्णन ने बेंगलुरु में एक बैठक के दौरान इस हैंडबुक को जारी किया। इसे आई-स्प्रिट फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किया गया है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इस व्यवस्था में कानूनी समझौते, नियंत्रित कंप्यूटिंग सिस्टम और डेटा की गोपनीयता बनाए रखने वाले सुरक्षा उपाय शामिल हैं। इसमें डेटा के स्रोत और उसके इस्तेमाल का रिकॉर्ड रखने की भी व्यवस्था है। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि डेटा कहां से आया, उसके इस्तेमाल की अनुमति किसने दी और एआई की ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.