रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के थड़पखना रोड में एक निजी अस्पताल में आईटी प्रमुख के पद पर काम करने के दौरान मो राजुद्दीन ने 76.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले का खुलासा होने पर अस्पताल के निदेशक अमित साहू की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि कांके थाना क्षेत्र के चूड़ी टोला में रहने वाले आरोपी राजुद्दीन ने प्रबंधन का भरोसा हासिल कर आईटी खरीद, सर्वर रखरखाव, क्लाउड स्टोरेज व्यवस्था और संबंधित वित्तीय अनुमोदन के साथ खरीदारी करने का अधिकार हासिल कर लिया था। इसी बीच उसने स्वयं के कंप्यूटर से संबंधित उपकरणों की बिक्री के लिए कंप्यूटर गलैक्सी नाम से फर्जी फर्म बनाया और इसी के जरिए अस्पताल में उपकरणों की आपूर्ति करता था। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटिजन पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर 9.69 ल...