देहरादून, जून 11 -- देहरादून। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटी पार्क से एसआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को एसआईआर के बारे में जानकारी दी जाएगी। अगर कोई मतदाता घर पर मौजूद नहीं है तो, बीएलओ तीन बार घर पर जाएंगे। डीएम ने बताया 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियां दर्ज होंगी। 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आईटी पार्क से एसआईआर जागरूकता रथ रवाना एसआईआर के दौरान 11,733 बीएलओ, 22,823 बीएलए के साथ ही 70 विधानसभा में 70 ईआरओ (एसडीएम) और हेल्प डेस्क में मैनपॉवर लगाए गए हैं। हर बूथ पर व...