नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती से सार्वजनिक अभिव्यक्ति प्रभावित हो सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए गए पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि लोग अपनी असंतुष्टि और समस्याओं को ऑनलाइन माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं और ऐसे में नियामक हस्तक्षेप से आलोचनात्मक आवाजों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि "लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं, ऐसे में इस पर नियंत्रण लगाने से मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा।" केजरीवाल ने देश के समक्ष मौजूद चुनौतियों के प्रबंधन को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि लोगों के बीच असंतोष देखने को मिल रह...