मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। आयकर विभाग की टीम शुक्रवार को देर शाम पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर स्थित बसपा के बलिया के रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के क्रशर प्लांट पर पहुंच कर खनन के लिए उपयोग किए जाने वाले फार्म-सी और एम-11 फार्म को कब्जे में ले लिया। इन्हीं दोनों फार्म का उपयोग पत्थर खनन कर भण्डारण और परिवहन के लिए उपयोग किया जाता है। इसी के उपयोग के आधार पर खनन विभाग रायल्टी भी जमा कराता है। वहीं पता चला है कि दो कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए आईटी की टीम लेकर गोपनीय स्थान के लिए रवाना हो गयी। बीते 48 घंटे से बलिया के रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह की सम्पत्ति की जांच कर रही आईटी टीम के शुक्रवार को देर शाम डगमगपुर क्रशर प्लांट पर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी। क्रशर प्लांट पर कार्य कर रहे कर्मचारी आईटी टीम को देखते ही इधर-उधर खिसकने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.