नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नौकरी.कॉम की रिपोर्ट जून महीने में जहां आईटी क्षेत्र की कुल नौकरियों में 3% की गिरावट आई

एआई से जुड़ी नौकरियों की बढ़ोतरी एआई से जुड़ी नौकरियों में पिछले साल के मुकाबले 16% की बढ़ोतरी दर्ज बेंगलुरु, एजेंसी। भारतीय आईटी कंपनियों में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नौकरियों में तेजी आई है, जबकि आईटी क्षेत्र की अन्य सामान्य नौकरियां कम हुई हैं। इससे पता चलता है कि कंपनियां अब नई तकनीक के हिसाब से खुद को बदल रही हैं। जॉब पोर्टल 'नौकरी डॉट कॉम' की मंथली 'जॉबस्पीक' रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल जून में एआई से जुड़ी नौकरियों में 16% की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, आईटी सेक्टर की सामान्य नौकरियों में 3% की गिरावट आई है।

दबाव में आईटी इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार, भारत की आईटी इंडस्ट्री दबाव में है। 315 अरब ...