लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, संवाददाता। इसाबेला थोबर्न (आईटी) कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तारीख तय कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट के जरिए 29 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में कॉलेज प्रशासन की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक, प्रवेश परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड का प्रवेश पत्र भी 29 जून को जारी होगा।प्राचार्या डॉ. नीरजा मसीह ने बताया कि यूजी पाठ्यक्रमों के लिए दो और तीन जुलाई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। दो जुलाई को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बीकॉम, दोपहर 01:30 से 04:30 बजे तक बीएससी व बीएचएससी और तीन जुलाई को प्रथम पाली में बीए की प्रवेश परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- 19 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा 29 और 30 जून को ...