गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बावजूद मिलेनियम सिटी के निजी कॉरपोरेट और आईटी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम शुरू नहीं किया गया है। कंपनी दफ्तरों में अभी भी पहले जैसे काम अभी तक हो रहे है। अभी किसी कंपनी दफ्तर में दो दिन या तीन दिन काम होते हैं। वहीं डेटा सेंटर कंपनियों में 100 प्रतिशत कर्मियों को अनिवार्य किया गया है। गुरुग्राम में 250 से अधिक कॉरपोरेट और 250 से अधिक आईटी कंपनियां है। कॉरपोरेट कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि घर से काम देने के लिए कोई कानूनी बाध्यता नहीं है, इसलिए वे अपनी नीतियों और उत्पादकता के आधार पर निर्णय ले रही हैं। ज्यादातर टेक और कॉरपोरेट कंपनियां पूरा वर्क फ्रॉम होम की बजाय हाइब्रिड मॉडल (सप्ताह में कुछ दिन ऑफिस और कुछ दिन घर से काम) पर ही काम कर रही हैं। कर्मचारी यूनिय...