आईटी के 45 प्रतिशत से अधिक छात्रों को मिला प्लेसमेंट
गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) का सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के 45 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने बड़ी कंपनियों एवं स्टार्टअप्स में सफल प्लेसमेंट हासिल किया है। प्लेसमेंट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में टैकल बॉक्स में नौ, प्रॉप शॉप में पांच, मेडियंस में छह, इन्वेस्ट्रोश्योर में पांच, इंटेलिपैथ में पांच तथा इन्फोडाट में पांच छात्रों का चयन हुआ। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि आईटी विभाग की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की गुणवत्ता आधारित तकनीकी शिक्षा और नवाचार संस्कृति का प्रमाण हैं। विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- डीडीयू: यांत्रिक-अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.