लखनऊ, मार्च 23 -- कैबिनेट लखनऊ, विशेष संवाददाताआईटी व इलेक्ट्रानिक्स के क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपये से अधिक का और निवेश होगा। कैबिनेट ने उप्र इलेक्ट्रानिक्स विनिर्माण नीति-2020 (प्रथम संसोधन) के तहत तीन कंपनियों को एलओसी जारी किए जाने के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की।एलजी इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के उत्पादन की इकाई का 900 करोड़ रुपये के निवेश से विस्तार करेगी। इससे छह हजार से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे जबकि गौतमबुद्धनगर में पैजेट इलेक्ट्रानिक्स प्राइवेट लिमिटेड इलेक्ट्रानिक उपकरणों के उत्पादन के लिए 350 करोड़ रुपये की लागत से विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। परियोजना 10,922 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में हायर एप्लायंसेस ...