आईटी की नौकरी और पारिवारिक व्यापार छोड़ सेना में जाने का सपना किया साकार
हापुड़, सितम्बर 7 -- पिलखुवा, संवाददाता। मोहन नगर कॉलोनी निवासी रक्षित राघव पुत्र रामकुमार राघव ने भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रक्षित ने आईटी सेक्टर की नौकरी और परिवार के प्रतिष्ठित व्यापार को छोड़कर सेना में जाने का निर्णय लिया और अथक मेहनत के बल पर सफलता हासिल की। गया, बिहार स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से कमीशन प्राप्त कर उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। रक्षित को आर्मी एविएशन से संबद्ध सिख रेजिमेंट में सेवा का अवसर मिला है। अगले एक वर्ष के लिए उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय राइफल्स के साथ नौशेरा सेक्टर, राजौरी जिले में हुई है। यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने बेतालघाट के प्रशांत कुमार उनकी उपलब्धि पर परिवार और मित्रजनों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.