लखनऊ, जून 23 -- इन्वेस्ट यूपी के नेतृत्व में दिनभर होंगे आयोजन, उद्यमियों से सीधे संवाद आईटी उद्यमियों को जीसीसी नीति की जानकारी देंगे, मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे

योजना का उद्देश्य लखनऊ। विशेष संवाददाता

कार्यक्रम की जानकारी राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार बुधवार को बेंग्लुरू में बड़ा आयोजन कर रही है। दिनभर चर्चाओं, राउंड टेबल टॉक, प्रजेंटेशन के बीच बड़ा रोड शो होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं। इसका मकसद खासकर आईटी सेक्टर की कंपनियों को यूपी में निवेश के लिए आकर्शित करना तथा उत्तर प्रदेश ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) नीति की जानकारी देना है।

अवस्थापन की तैयारी प्रदेश सरकार टेक्नोलॉजी और कारपोरेट सेक्टर को आकर्षित करने के लिए बुधवार को बेंगलुरू में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट रोड शो करने जा रही है। रोड...