जहानाबाद, दिसम्बर 31 -- नौ क्विंटल से अधिक जावा नष्ट कर जब्त की शराब जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों और आपराधिक मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा छापामारी की जा रही है। शराब का धंधा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। इसी क्रम में मंगलवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमें 10 लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में आईटी एक्ट मामले का एक आरोपित शामिल है। सात लोगो के विरुद्ध पूर्व से अन्य आपराधिक मामला दर्ज था। दो लोग शराब के मामले में पकड़े गए हैं। खबर के अनुसार छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों ने करीब 985 किलो जावा महुआ जप्त कर नष्ट किया। 116 लीटर निर्मित शराब भी जप्त की गई। चोरी की एक बाइक और टोटो टेंपो की बैटरी भी बरामद की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.