मऊ, मई 3 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मधुबन पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली। आईटी एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस टीम नगर पंचायत के दुबारी मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त कटघरा शंकर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अमरजीत राजभर निवासी डुहा बिहरा थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया को रविवार सुबह करीब आठ बजे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट की ट्रेनिंग लेकर बनाया गिरोह, तीन गिरफ्तार पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

हिंदी...