बांदा, जुलाई 16 -- बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण के बाद उनके वीडियो शेयर करने के सीबीआई की ओर से दर्ज आईटी एक्ट के विचाराधीन मामले में विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में 29 जून को जिरह नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को फांसी की सजा पा चुके चित्रकूट के निलंबित जेई रामभवन व सह आरोपित दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ की विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट न्यायाधीश प्रदीप कुमार मिश्रा के यहां पेशी होगी। नाबालिगों के साथ यौन शोषण मामले में सीबीआई की जांच में सजायाफ्ता निलंबित जेई रामभवन व सह आरोपित दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ के विरुद्ध आईटी एक्ट व संगठित होकर साजिश करने की बात सामने आई थी। यह भी पढ़ें- टेलीग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री बेचने के आरोपी को जमानत नहीं जिसमें दोनों के विरुद्ध 31 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में मुकदमा ...