आईटी एक्ट के अभियुक्त लखीसराय से गिरफ्तार
खगडि़या, अगस्त 19 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईटी एक्ट के एक अभियुक्त को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के सिरजूआ गांव निवासी प्रकाश महतो के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संतोष कुमार के खिलाफ थाना में कांड संख्या 276/26 के तहत आईटी एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस को उसके लखीसराय में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.