आईटीसी लिमिटेड के औद्योगिक भ्रमण पर गए इंवर्टिस के विद्यार्थी
बरेली, सितम्बर 20 -- इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग की कार्यप्रणाली को समझने के लिए आईटीसी लिमिटेड, सिडकुल, हरिद्वार का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग प्रक्रियाओं, उत्पादन कार्यप्रवाह, गुणवत्ता मानकों, आधुनिक तकनीक और परिचालन प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि बड़े औद्योगिक संगठन में गुणवत्ता, दक्षता और उत्पादन की निरंतरता बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं के बीच किस प्रकार समन्वय किया जाता है। इस दौरान आधुनिक व्यावसायिक संचालन में तकनीकी एकीकरण के महत्व को भी समझाया गया। संकाय प्रमुख प्रो. म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.