आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी
सासाराम, अगस्त 2 -- शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड के कौपा गांव निवासी आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर रंजीत बहादुर सिंह का शनिवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात थे और पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही कौपा गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। उनके इकलौते पुत्र अविनाश यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.