कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32वीं वाहिनी के बैंड ने फूलबाग चौराहे पर रविवार को भव्य प्रस्तुति दी। आईटीबीपी बैंड की देशभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने फूलबाग चौराहे के माहौल को राष्ट्रप्रेम की भावना से भर दिया। बैंड की प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और देशभक्ति गीतों के साथ सुर में सुर मिलाते नजर आए। फूलबाग चौराहे पर देशभक्ति गीतों की गूंज ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बैंड ने 'मां तुझे सलाम' और 'वंदे मातरम्' की धुन छेड़ी तो पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- आगरा कैंट स्टेशन पर गूंजे देशभक्ति के तराने ऐ मेरे वतन के लोगों... की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ...