बरेली, फरवरी 26 -- तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) और क्षेत्रीय मुख्यालय (बरेली) ने संयुक्त रूप से बुधवार को वेटरंस डे का आयोजन किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देश सेवा को समर्पित पूर्व जवानों के योगदान को याद किया गया। समारोह का आयोजन डीआईजी क्षेत्रीय मुख्यालय अवनीश के मार्गदर्शन में किया गया। इसकी अध्यक्षता तृतीय वाहिनी के सेनानी पवन सिंह ने की। डीआईजी क्षेत्रीय मुख्यालय अवनीश ने कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत्त कार्मिक नहीं, बल्कि संगठन की मजबूत नींव हैं। समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें पूर्व जवानों ने अपने सेवा काल के अनुभव साझा किए। बर्फीले सीमाई क्षेत्रों में तैनाती, विषम परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन और चुनौतीपूर्ण अभियान...