गया, मार्च 8 -- आईटीबीपी के जवान रंजीत यादव उर्फ लालू कुमार की पटना में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। गया के मानपुर में ग्रीन फील्ड स्कूल के पास चार मार्च को सड़क दुर्घटना में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव संडेश्वर लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, लोगों की आंखें नम हो गईं। क्षेत्र के लोग हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए और 'अमर रहे, अमर रहे' के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के संडेश्वर गांव के रामपति यादव के पुत्र रंजीत यादव उर्फ लालू कुमार अरुणाचल प्रदेश में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात थे और छुट्टी पर घर आए हुए थे। चार मार्च को वह बाइक से गया जा रहे थे। इसी दौरान गया-रजौली एसएच-70...