रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान के पिता की मौत के मामले में जवान की शिकायत पर डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। 13 जनवरी को डंपर से कुचलकर उनके पिता की मौत हो गई थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर जवान ने डीएम से शिकायत की थी। आईटीबीपी लेह-लद्दाख में तैनात शैलेन्द्र सिंह नेगी ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को शिकायत देकर कहा उनके पिता का 13 जनवरी को रुद्रपुर-गदरपुर रोड पर ग्राम कटोपा में एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया था। हादसे में उनके पिता की मौके दम तोड़ दिया था। आरोप है कि मामले में अभी तक पुलिस ने वाहन को नहीं पकड़ा है। इसके संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रति प्रस्तुत की गयी है। डीएम ने उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्रपुर मनीष बिष्ट को जांच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने बताया घटना के स...