सहारनपुर, फरवरी 11 -- ग्वालियर में बैडमिंटन खेलते समय हृदय गति रुक जाने से खुडाना गांव निवासी आइटीबीपी विजिलेंस कोर में तैनात एएसआई नरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र रघुवीर सिंह पुंडीर का देहांत हो गया। शव के गांव पहुंचने पर सैन्य सम्मान के साथ बड़े ही गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव खुडाना निवासी नरेंद्र सिंह पुंडीर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात थे। 2 दिन पूर्व बैडमिंटन खेलते समय अचानक हृदय गति गति रुकने से उनका निधन हो गया था। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनों को मिला तो कोहराम मच गया। बुधवार को जैसे ही गांव में उनका पार्थिव शरीर पहुंचा तो घर में मातम छा गया। अंतिम बार उनका दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड गई। गांव के श्मशान में आईटीबीपी जवानों द्वारा शस्त्र झुकाकर दी गई सलामी के बीच अश्रु पूर्ण नेत्रों से उनको अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.