आरा, मई 3 -- बड़ौरा पंचायत के डिहरी शिवपुर गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम, बक्सर में अंतिम संस्कार गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड की बड़ौरा पंचायत के डिहरी शिवपुर गांव निवासी अशोक तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र आईटीबीपी जवान राहुल तिवारी का पार्थिव शरीर रविवार को पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। छपरा से आये आईटीबीपी की 11 सदस्यीय टीम ने इंस्पेक्टर सूर्यनाथ यादव के नेतृत्व में दरवाजे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। दाह संस्कार के लिए बक्सर ले जाया गया। वहां भी गार्ड ऑफ ऑनर दे सलामी दी गई। बता दें कि बीते गुरुवार की शाम ड्यूटी के दौरान जवान का हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया था। बता दें कि राहुल 26वीं वाहिनी आईटीबीपी में भर्ती थे, जो वर्ष 2012 में अरुणाचल प्रदेश में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे थे। फिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.