अल्मोड़ा, मार्च 15 -- पुलिस ने आईटीबीपी जवान को गुम हुआ बैग लौटाकर राहत दिलाई। पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी जवान प्रताप सिंह निवासी गोलनाकरड़िया ने धारौनाला चौकी में शिकायत दी थी कि वह अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी स्थल बिहार जा रहे थे। धारानौला में उनका बैग कहीं गुम हो गया है। इस पर पुलिस ने अभियान चलाया और बैग को बरामद कर लिया। जवान ने चौकी प्रभारी और टीम का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...