आईटीबीपी जवानों ने कमिश्नरेट घेरा
कानपुर, मई 23 -- कानपुर। आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले में सीएमओ को कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों को बचाने का आरोप लगाया है। सीएमओ की स्पष्ट जांच रिपोर्ट न देने का आरोप लगा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। आईटीबीपी के करीब 100 जवानों ने सुबह 11:15 बजे पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर दिया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ विपिन कुमार ताडा से मुलाकात की। आईटीबीपी की 15 से अधिक गाड़ियां और ट्रक परिसर में मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर आईटीबीपी की पांच से छह गाड़ियां सीएमओ कार्यालय के लिए रवाना हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.