कानपुर, मई 23 -- कानपुर। आईटीबीपी जवान विकास सिंह ने मां निर्मला देवी के हाथ कटने के मामले में कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टरों को बचाने का आरोप लगाया है। सीएमओ पर स्पष्ट जांच रिपोर्ट न देने का आरोप लगा पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। आईटीबीपी के करीब 100 जवानों ने सुबह 11:15 बजे पहुंच कर पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ विपिन कुमार ताडा से मुलाकात की। आईटीबीपी की 15 से अधिक गाड़ियां और ट्रक परिसर में मौजूद हैं। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने आईटीबीपी के कमांडेंट गौरव प्रसाद को शस्त्रधारी जवानो के साथ आने पर फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- आईटीबीपी जवानों ने कमिश्नरेट घेरा सीपी ने सीएमओ को भी बुलाया। सीएमओ पहुंचे तो सीपी ने उन्हें भी गोलमोल रिपोर्ट देने के लिए फटकारा। कहा स्पष्ट रिपोर्ट क्यों न...