आईटीबीपी के जवानों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
चम्पावत, जून 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। आगामी मानसून सीजन के दौरान जनपद में किसी भी संभावित आपदा से निपटने और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिसके तहत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी लोहाघाट के अधिकारियों और जवानों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। डीएम मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तथा एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के दिशा-निर्देशानुसार 36 बटालियन आईटीबीपी परिसर लोहाघाट में आयोजित शिविर में जवानों को वाहिनी में उपलब्ध अत्याधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों की कार्यशीलता को प्रदर्शित किया गया। यह भी पढ़ें- आईटीबीपी के जवानों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर भरत गुसाईं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.