बरेली, अक्टूबर 3 -- आईटीबीपी की एएसआई परवीन हुड्डा ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल बरेली, मुख्य संवाददाता। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की तृतीय वाहिनी, बरेली में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर परवीन हुड्डा ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय खेल पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 65 किलोग्राम बॉक्सिंग कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह भी पढ़ें- 'गोल्डन सिक्स' के साथ भारत एशियन गेम्स पदक तालिका में 5वें स्थान पर, हॉकी-बॉक्सिंग में चमकेपरवीन की सफलता हरियाणा के रोहतक की रहने वाली परवीन हुड्डा न सिर्फ बॉक्सिंग रिंग में देश के लिए मेडल जीत रही हैं, बल्कि आईटीबीपी में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर अपनी सरकारी जिम्मेदारी और ड्यूटी को भी पूरी निष्ठा से निभा रही हैं। खेल और देश से...