आईटीबीपी आईजी ने किया सफलता की शक्ति जिम्मेदारी पुस्तक का विमोचन
देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। आईटीबीपी के 23वीं वाहिनी सीमाद्वार में उत्तरी फ्रंटियर के आईजी मनु महाराज ने गुरुवार को सफलता की शक्ति 'जिम्मेदारी' पुस्तक का विमोचन किया। सीमाद्वार स्थित फ्रंटियर परिसर में हुए समारोह में इस मौके पर बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और हिम वीर शामिल हुए।पुस्तक आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अधीनस्थ अधिकारी चौधरी पूरन सिंह ने लिखी है। आईजी ने बताया कि पुस्तक का मूल मंत्र सफलता की सीढ़ी जिम्मेदारी, मेहनत और कोशिश से ही बनती है। भाग्य तो बस सहारा देता है। पुस्तक में इस विचार पर जोर दिया गया है कि इतिहास लिखने के लिए कलम की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी व हौसलों की जरूरत होती है। इस मौके पर लेखक पूरन सिंह ने पुस्तक के विषयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक मनुष्य के जीवन में स्वयं, परिवार, संस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.