देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) के सभागार में शुक्रवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के असिस्टेंट कमांडेंट रैंक के अधिकारियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों को यूसैक की अंतरिक्ष आधारित गतिविधियों, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, मैपिंग, आपदा प्रबंधन तथा ड्रोन तकनीक के रक्षा क्षेत्र में उपयोग की जानकारी दी गई। ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च सेंटर के माध्यम से ड्रोन निगरानी, लाइव स्ट्रीमिंग, मैपिंग, सुरक्षा व आपदा परिदृश्यों में उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। यूसैक निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि ड्रोन एवं अंतरिक्ष आधारित तकनीकें सीमा निगरानी और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।कार्यक्रम में सेंटर प्रभारी डॉ. गजेंद्र सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.