पाकुड़, मार्च 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। समेकित जनजाति विकास अभिकरण कार्यालय में हुए करीब 13 करोड़ रुपये के फर्जी निकासी घोटाले की जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग ने पूरी तरह से अपने हाथ में ले रखी है। सूत्रों की माने तो बुधवार को जिला सहकारिता विभाग और भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंचकर गहन छानबीन की। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में प्रकाश में आए इस मामले में आईटीडीए के परियोजना निदेशक अरुण कुमार एक्का ने नगर थाने में तीन कर्मियों के अलावा 28 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला सीआईडी को सौंप दिया गया था। डीएसपी रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय सीआईडी टीम इस घोटाले का अनुसंधान करने में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, टीम वर्ष 2016-17 के लंबित मामलों की भी फाइलें खंगाल रही है ताकि घोटाले की जड़ों तक पहुंचा ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.