रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पाकुड़ जिले के समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) कार्यालय में हुए करीब 12.38 करोड़ रुपये के भारी गबन मामले की जांच अब सीआईडी ने संभाल ली है। इस सनसनीखेज घोटाले को लेकर वर्तमान जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार एक्का के बयान पर पाकुड़ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे अब सीआईडी ने टेकओवर कर लिया है। सीआईडी के डीएसपी रैंक के अधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच में यह बात सामने आयी है कि सरकारी कर्मचारी, बैंक कर्मी व निजी संस्थाओं से जुड़े लोगों के सिंडिकेट ने पूरे घोटाले को अंजाम दिया। फरवरी से दिसंबर 2025 के बीच हुआ बड़ा खेल सरकारी राशि की यह अवैध निकासी 1 फरवरी से 8 दिसंबर 2025 के बीच की गई है। इस लंबी अवधि के दौरान साजिशकर्ताओं ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत फर्जी दस्तावेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.