आईटीओ पर दस एकड़ में बनेगा नया दिल्ली सचिवालय
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार का नया सचिवालय आईटीओ पर लगभग दस एकड़ जमीन पर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए दिल्ली सरकार आयकर विभाग की पांच एकड़ की जमीन लेकर उन्हें पीडब्ल्यूडी मुख्यालय की तरफ जगह देगी। इससे एक तरफ दिल्ली सरकार के पास बड़ा 10 एकड़ जमीन हो जाएगी जिस पर बड़ा दिल्ली सचिवालय बन सकेगा। इसमें मंत्रालय से लेकर विभिन्न विभागों के दफ्तर एक जगह रहेंगे। पीडब्ल्यूडी इस दिशा में योजना तैयार करने में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार आईपी स्टेट स्थित दिल्ली सरकार का मौजूदा सचिवालय लगभग चार एकड़ जगह में बना हुआ है। यहां पर सभी मंत्रियों के कार्यालय के अलावा कुछ विभागों के भी दफ्तर हैं। दिल्ली सरकार भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा सचिवालय बनाना चाहती है जहां न केवल मंत्रियों के दफ्तर हों बल्कि महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.