लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर की हाईटेक सुरक्षा का दावा करने वाली पुलिस की ही बाइक को ही चोर ले उड़ा। वह भी हाईटेक सुरक्षा के लिए बने आईटीएमएस की पार्किंग स्थल से। ट्रैफिक सिपाही रमाशंकर की ड्यूटी इन दिनों लालबाग स्थित आईटीएमएस (स्मार्ट सिटी के ऑफिस) में लगी है। रमाशंकर के मुताबिक दो मई की शाम करीब पौने सात बजे उन्होंने आईटीएमएस की पार्किंग में बाइक खड़ी की। रात करीब 10 बजे वह पार्किंग वापस पहुंचे तो उनकी बाइक वहां नहीं खड़ी थी। उन्होंने आईटीएमएस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की। तब फुटेज में उन्हें यह दिखा कि एक युवक बाइक चोरी कर कैसरबाग की ओर जा रहा है।वहीं दुबग्गा के अवध एन्क्लेव निवासी शोएब मिर्जा के मुताबिक आठ मई को घर के सामने उन्होंने स्कूटी खड़ी की। रात करीब डेढ़ बजे उनकी स्कूटी चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखा क...