आईटीएटी के अध्यक्ष ने पहली बार अपीलों की सुनवाई की
वाराणसी, अगस्त 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सीवी भदंग की अध्यक्षता में सोमवार को अपीलों की सुनवाई हुई। मकबूल आलम रोड स्थित आयकर भवन में बेंच की सुनवाई में उपाध्यक्ष कुल भारत, न्यायिक सदस्य सुधांशु श्रीवास्तव, लेखा सदस्य निखिल चौधरी शामिल रहे। पूर्वांचल में अधिकरण के अध्यक्ष ने अपीलों की सुनवाई के लिए पहली बार बेंच की अध्यक्षता की। आयकर बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष समेत बेंच के सदस्यों का स्वागत किया और स्थायी पीठ की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि जब तक स्थायी पीठ का पूर्ण संचालन शुरू नहीं होता, तब तक वाराणसी में समय-समय पर फिजिकल बेंच की बैठक होनी चाहिए। एसोसिएशन ने 800 से ज्यादा लंबित अपीलों के जल्द निस्तारण पर जोर दिया। इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.