आईटीईपी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
रांची, जुलाई 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के अंतर्गत बीए-बीएड और बीएससी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एनसीईटी-2026 के संबंधित मैप्ड विषय में शामिल होनेवाले, वैध एनसीईटी स्कोर प्राप्त करनेवाले और निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करनेवाले अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण और काउंसिलिंग शुल्क अनारक्षित, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये, एससी व एसटी के लिए 400 रुपये, जबकि दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.