भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए आयकर विभाग ने आईटीआर 1 और आईटीआर 4 फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट कमल किशोर ने बताया कि अंतिम समय की आपाधापी से बचने के लिए करदाताओं को समय रहते सही फॉर्म का चयन कर रिटर्न दाखिल कर देना चाहिए। 50 लाख तक की वार्षिक आय वाले वेतनभोगी और आम नागरिक, जिन्हें एक मकान या बैंक ब्याज से आय होती है, वे आईटीआर 1 भर सकते हैं। वहीं, Rs.50 लाख तक की आय वाले छोटे व्यापारी और प्रोफेशनल्स (डॉक्टर, इंजीनियर आदि), जो संभावित आय योजना का लाभ लेते हैं, उनके लिए आईटीआर 4 निर्धारित है। सीएम कमल किशोर ने सलाह दी है कि रिटर्न दाखिल करने से पहले एआईएस और फॉर्म 26एएस का मिलान अवश्य कर लें। साथ ही रिफंड पाने के लिए बैंक ख...