आईटीआई स्टोर के मिलान के बाद गायब मिला सामान
बस्ती, सितम्बर 1 -- बस्ती। बस्ती मंडल की चार राजकीय आईटीआई में 91.75 लाख रुपये के सामान की गड़बड़ी सामने आई है। इन संस्थानों के प्रधानाचार्यों ने संबंधित कर्मी से रिकवरी कराए जाने के लिए बस्ती जिले के नोडल प्रधानाचार्य को पत्र लिखा है। इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बाद भी उच्चाधिकारी इस मामले में मौन साधे हुए हैं। नोडल प्रधानाचार्य गोविंद कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के साथ ही उन्होंने रिकवरी के लिए जेडी तकनीकि शिक्षा विभाग बस्ती मंडल व निदेशक तकनीकि शिक्षा उत्तर प्रदेश से दिशा निर्देश मांगा है। गाइड लाइन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिद्धार्थनगर जिले की चार राजकीय आईटीआई के लिए साज, सज्जा, उपकरण आदि की खरीद तो की गई, लेकिन सामान स्टोर में आया ही नहीं है। इस बात की भनक लगने के बाद जब खरीद व स्टोर में मौजूद सामान का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.