कुशीनगर, जून 19 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। युवाओं के कौशल को प्रशिक्षण देकर निखारने के साथ राजकीय आईटीआई कुशीनगर महीने में दो बार रोजगार मेला का आयोजन करता है। युवाओं को विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट दिला उनके सपनों की उड़ान का सपना साकार कर रहा है। कौशल विकास मिशन के तहत पांच राजकीय समेत 28 आईटीआई कॉलेजों में 5000 से ज्यादा युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रत्येक साल पांच हजार युवाओं की फौज प्रशिक्षण लेकर अपने कॅरियर को संवार रहे हैं। इनमें से 50 फीसदी यानि 2500 युवाओं को नौकरी मिल रही है। वहीं कुछ युवा स्वयं उद्यम स्थापित कर अन्य युवाओं को रोजगार मुहैया करा रहे हैं। इसके अलावा कौशल विकास मिशन के 13 सेंटरों के विभिन्न ट्रेडों के माध्यम से युवाओं का रोजगार प्राप्त हो रहा है。

कौशल प्रशिक्षण केन्द्र कुशीनगर जनपद में पांच राजकीय व 22 प्राइव...