आईटीआई सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया एक जून से
रांची, जून 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के 340 से अधिक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। नामांकन प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसे लेकर श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय ने सूचना जारी की है। नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन राज्य के सरकारी, गैर-सरकारी, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला, पीपीपी तथा सीएसआर मोड पर संचालित आईटीआई संस्थानों में लिया जाएगा। वहीं, औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन 29 जून को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। आईटीआई संस्थानों की निर्धारित सीटों पर नामांकन के लिए अभ्यर्थी का झारखंड का स्थायी निवासी होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकारी ITI एडमिशन 2026 के लिए 8 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.