बरेली, मई 10 -- बरेली। सरकारी आईटीआई में प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने के लिए अब शिक्षकों को भी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रधानमंत्री सेतु योजना के तहत प्रदेश के आईटीआई शिक्षकों को दो सप्ताह का विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में नई मशीनों, आधुनिक ट्रेड और उद्योगों में इस्तेमाल हो रही तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि आईटीआई में समय के साथ ट्रेड और मशीनें बदल चुकी हैं। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पीएम सेतु योजना के तहत शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। बरेली के संस्थान को पहले चरण में 100 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला है। प्रशिक्षण अगस्त से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.